• Fri. Oct 9th, 2026

#bihar: पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित…

Bykhabretv-raj

Oct 9, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा आगामी 13 अक्टूबर, मंगलवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नालंदा जिला जनता दल (यू) कार्यालय, बिहारशरीफ में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

संयुक्त प्रेस वार्ता में नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार सहित एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा एनडीए के घटक दलों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसकी सफलता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी समन्वय, एकजुटता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभी से तैयारियों में जुट जाएँ। संगठन के प्रत्येक स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयास से ही कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया जा सकता है। अतः सभी साथी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम की सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

वक्ताओं ने कहा कि पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन से जुड़े आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। कार्यक्रम में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, हम पार्टी कि जिलाध्यक्ष संजु मालाकार,रालोसपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार,जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह,रंजीत कुमार, अनीता सिंह,रविकांत कुमार,निशांत कुमार,बंटी राज,कुमार मंगलम,अमित कुमार, रंजन सिंह,जयंत शर्मा, राजेंद्र कुशवाहा,संजय पासवान,आजाद कुमार समेत एनडीए पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।