• Sat. Dec 6th, 2025

@bihar: नालंदा डाक मंडल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 का शुभारंभ…

Bykhabretv-raj

Oct 6, 2025

 

 

 

 

 

नालंदा डाक मंडल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 का शुभारंभ…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: नालंदा डाक मंडल में आज से राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2025 (6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर) का शुभारंभ किया गया। डाक अधीक्षक नालंदा श्री कुंदन कुमार ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

6 अक्टूबर 2025 – क्विज प्रतियोगिता
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के पहले दिन प्रधान डाकघर, बिहारशरीफ के प्रांगण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में आदर्श इंटरनेशनल हाई स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में निम्नलिखित विद्यार्थी शामिल थे:

ऋषव राज (कक्षा VIII)

सूरज कुमार (कक्षा VIII)

प्रिया राज (कक्षा VIII)

मुस्कान कुमारी (कक्षा IX)

सत्याम कुमार (कक्षा X)

द्वितीय स्थान सदर आलम सेकेंडरी हाई स्कूल की टीम को मिला, जिसके सदस्य थे:

ऐशानी सिन्हा

आयुषी राज

शिवानी कुमारी

अभिनव कुमार सिन्हा

आयुष कुमार

तृतीय स्थान RPS हाई स्कूल की टीम ने प्राप्त किया। इस टीम में शामिल थे:

चांदनी कुमारी

वंदना कुमारी

राजेश कुमार

निश्कर्ष राज

आर्यन वर्मा

 

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक विभाग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

7 अक्टूबर 2025 – पूर्ण सुकन्या ग्राम अभियान
सप्ताह के दूसरे दिन प्रत्येक अनुमंडल में एक ग्राम को ‘संपूर्ण सुकन्या ग्राम’ घोषित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बालिकाओं के लिए सुकन्या खाते खोले जाएंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI) का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण डाक सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

8 अक्टूबर 2025 – निबंध प्रतियोगिता एवं आधार कैंप
तीसरे दिन विद्यालय स्तर पर “Letter to My Role Model” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सभी अनुमंडलों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कम-से-कम एक विद्यालय में यह प्रतियोगिता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आधार पंजीकरण/अपडेट कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

9 अक्टूबर 2025 – डाक सेवाओं का प्रचार-प्रसार एवं पदयात्रा
चौथे दिन सभी डाकघरों में डाक सेवाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें IPOSTPROPEL, DAK SEVA, LOGO, NAMAN Initiative, डिजिटल सेवाएँ तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पदयात्रा/वॉक इवेंट का आयोजन कर नागरिकों को इन सेवाओं से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

10 अक्टूबर 2025 – प्रेस मीट
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतिम दिन प्रेस मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सप्ताह भर में आयोजित गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी एवं आम जनता को डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं से जोड़ने की अपील की जाएगी।

इस मौके पर डाक निरीक्षक रामाशीष प्रसाद, विवेक राय, अभिषेक कुमार सहित सभी स्कूल के शिक्षक एवं डाककर्मी उपस्थित थे।