October 18, 2024

ख़बरे टीवी – आखिर क्यों, कहां और किस मंत्री ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने संपूर्ण विश्व में गौरवान्वित हुआ है

नरकटियागंज, पश्चिम चम्पारण – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने संपूर्ण विश्व में गौरवान्वित किया है। उक्त बाते भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मैनाटाँड प्रखंड के घोडपकड़ी में आयोजित जदयू सम्मान समारोह में जदयू कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुये कहा। उन्होंने बिहार को संपूर्ण विश्व में गौरवान्वित करने वाले कार्यों की गिनती कराते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ, जिसके लिए बिहार का संपूर्ण विश्व में सम्मान हुआ है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, मुख्यमंत्री सात निश्चय, शौचालय आदि के द्वारा अब बिहार का सारा गांव शहरों से भी बढ़कर स्मार्ट गांव बन चुका है। बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, शराबबंदी एवं जल जीवन हरियाली योजना से मुख्यमंत्री ने बिहार को विश्वस्तर पर प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले था 15 साल बुरा हाल, हमारा नारा 15 साल बेमिसाल। वहीं प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने कहा कि लोगों को राशन अब पास मशीन से दिया जाता है।डीलर चाह कर भी गडबड़ी नहीं कर सकते। समाजिक सुरक्षा के तहत लोगों को पारदर्शी तरीके से अब पेंशन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना लागू किया गया है। जिससे हमारे वृद्ध लोग जो अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं। उनको जीने का हक दिया गया है।

वहीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने कहा कि आप सभी के लिए मैं हमेशा खड़ा रहता हूं। सिकटा विधानसभा के गांव – गांव में विकास हो। उसके लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। सिकटा मैनाटाड़ को एक नयी दिशा दिया। आप सभी जनता जनार्दन के खुशहाली के लिए ताउम्र लगा रहूंगा। सिकटा विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनायें संपन्न हुई है और अभी हो रहे हैं।अभी आप सभी खुली हवा में स्वछंद विचरण करते हैं। उसका श्रेय हमारे नेता हमारे कप्तान नितीश कुमार को जाता है। आप सभी का आशीर्वाद बना रहे तो फिर आप देखिए सिकटा मैनाटाड़ में आप एक गाथा लिखूंगा। उन्होंने पिछले जनप्रतिनिधि के शासनकाल के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि आपका गांव घर पहले कैसा था।अब कैसा है। आप तय कीजिए। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रि गणों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद बिहार गीत सुनाया गया।
कार्यक्रम में विधान पार्षद सतीश कुमार , डाॅ एन एन साही, राम चरित्र प्रसाद, मृत्युंजय कुमार,अरुण कुशवाहा, आबिद अंसारी,शत्रुघ्न कुशवाहा , मोहम्मद याकिब,चन्द्रकांति देवी,पूर्व विधायक नौतन डाॅ मनोरमा,अनिल झां,अरुण कुशवाहा, जुनैद शम्स,लियाकत अली मंसुरी,लव किशोर कुमार, अजय यादव,मोहम्मद मुस्तफा कमाल,तमन्ना खातुन,रंजीत झां, अतिक अहमद, रतन प्रसाद, फिरोज आलम सहित कार्यकर्ता एवं हजारो लोग मौजूद रहे।

Other Important News