October 18, 2024

ख़बरे टी वी – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा घुसपैठियों को बचाने के लिये विपक्ष की सह पर कराया जा रहा आन्दोलन, टुकड़े – टुकड़े गैंग देश के लोगों को डराने का काम कर रहे है

बिहार के मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा घुसपैठियों को बचाने के लिये विपक्ष की सह पर कराया जा रहा आन्दोलन, टुकड़े – टुकड़े गैंग देश के लोगों को डराने का काम कर रहे है,

1947 से पहले की स्थिति में देश को लाना चाह रहा विपक्ष, जो काम मुगल और अंग्रेज नही कर सका वह आज विपक्ष करना चाह रहा। उन्होंने कहा कि
समाज मे भ्रम पैदा कर गृहयुद्ध कराना चाह रहा विपक्ष। पाक की भाषा बोल रहा विपक्ष, जिन्ना के सिद्धांत पर चलना चाह रहा विपक्ष, जिन्ना के विचारों को पनपने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे। 1947 से पहले की स्थिति कांग्रेस ओबैशी जैसे लोग लाना चाह रहे है। भारत में फिर से हिन्दू – मुस्लिम को बांटने की कोशिश कर रहे है। जो काम कभी मुगलो और अंग्रेजो ने नही कर पाया जो आज तक नही हो पाया सामाजिक बिधवेश फैलाना वो काम ओबैसी कांग्रेस राजद कॉमनिस्ट टुकड़े – टुकड़े गैंग हिन्दू – मुस्लिम में दो भाग विभेद पैदा कर रहे है।गिरिराज सिंह मिठनपुरा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा।

Other Important News