October 19, 2024

ख़बरे टीवी – राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर आयोजित पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के वापस लेने हेतु साइकिल रैली का आयोजन.

राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर आयोजित पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के वापस लेने हेतु साइकिल रैली का आयोजन.

मुरलीधर प्रसाद केशरी,( ख़बरे टीवी – 9523505786 ) – इसलामपुर विधानसभा अंतर्गत राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर आयोजित पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के वापस लेने हेतु साइकिल रैली का आयोजन इसलामपुर राजद नेता महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। रैली का विशेष आकर्षण बैलगाड़ी द्वारा प्रदर्शन रहा। इसलामपुर से एकंगरसराय के बीच में सैकड़ो राजद कार्यकर्ता ने साइकिल चलाते हुए, डीजल पेट्रोल के बढ़े मूल्य वापसी के लिए नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

रैली को संबोधित करते हुए श्री सिंह यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम ने आम लोगो का कमर तोड़ने का काम किया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में मूल्य कम होने के बावजूद केंद्र सरकार बेवजह टैक्स लगाकर दाम बढ़ाया है। सैकड़ो लोगो के साथ नालंदा महिला राजद अध्यक्ष राजमन्ती पांडे, पूर्व इसलामपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष शहाबुद्दीन जी, पूर्व एकंगरसराय राजद अध्यक्ष टुनटुन मुखिया, विनोद पत्रकार, धनुष कुमार, चन्द्रमणि यादव ने रैली को संबोधित किया।

Other Important News