October 18, 2024

ख़बरे टीवी – आखिर क्या था मामला जो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बढ़ते अपराध को लेकर एसपी अवकाश कुमार की जमकर लगाई क्लास, आइए जानते हैं पूरी खबर…..

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बढ़ते अपराध को लेकर एसपी अवकाश कुमार की जमकर क्लास लगाई। दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह फुलवरिया में मृतक प्रिंस कुमार और मृतक रविंद्र राय के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे। लोगों की शिकायत पर गिरीराज सिंह एसपी अवकास कुमार को फोन लगा कर जमकर क्लास लगाई ।


गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों को प्रोटेक्ट कर रहे हैं लगातार बेगूसराय में घटना हो रही है और आप मृतक के परिजनों को ही गिरफ्तार कर रहे हैं इतना ही नहीं गिरिराज सिंह आपे से बाहर होते हुए कहा कि पुलिस ही अब जज बन गई है और यह दारू को लेकर रोज हत्या हो रही है लेकिन आप अपराधियों को बचाने में लगे हैं।

 

Other Important News