October 18, 2024

ख़बरे टीवी – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाएं 1947 में हुए हमारे देश में गलतियों पर प्रकाश, अगर उस वक्त कुछ ऐसा होता तो आज ऐसे मौके ही नहीं आते, आखिर क्या है बयान आइए जानते हैं पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाएं 1947 में हुए हमारे देश में गलतियों पर प्रकाश, अगर उस वक्त कुछ ऐसा होता तो आज ऐसे मौके ही नहीं आते, आखिर क्या है बयान आइए जानते हैं पूरी खबर|

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने कड़े और विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं। बीते गुरुवार को पूर्णिया में गिरिराज सिंह ने कहा कि 1947 से पहले जहां हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी देश को आजाद करने में लगे थे, वही जिन्ना देश के बंटवारे का षडयंत्र करने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने उसी समय बड़ी गलती की। अगर उस समय सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता और सभी हिंदुओं को भारत बुला लिया जाता तो आज यह नौबत ही नहीं आती। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस व विपक्ष में हिम्मत है, तो वह सभी रोहिंग्या और पाकिस्तानी मुसलमानों को नागरिकता दे। गिरिराज ने कहा की कभी सरजील तो कभी अन्य नेता देश को तोड़ने की बात करते हैं। शाहीन बाग से भी देश को तोड़ने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भारत के नागरिक हैं उन्हें इस कानून से कैसा डर और जो यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं, उन्हें तो जाना ही होगा । गिरिराज यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सीमांचल घुसपैठियों का बड़ा अड्डा बन गया है। अगर लोग अब नहीं जगे तो फिर कभी नहीं जागेंगे। उन्होंने कहा कि सोए हुए को जगाना आसान है लेकिन जगे हुए को जगाना मुश्किल है । गिरीराज ने ओवैसी और उसके भाई का नाम लिए बगैर कहा कि हैदराबाद से आवाज आती हैं, कि अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दिया जाए तो हिंदुओं की खैर नहीं ।वे कहते हैं कि ईट से ईट बजा देंगे। आखिर यह कैसी साजिश। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे।

Other Important News