October 18, 2024

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र नालंदा के विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र नालंदा के विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा उन्होंने कहा कि राजगीर एक मनोरम स्थल हैं, जहां 12 मास देसी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, उन्होंने मंत्री महोदय से मांगो का हवाला देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गाड़ी संख्या 12791 /12792 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस का विस्तार राजगीर स्टेशन तक किया जाए, इसके साथ ही राजगीर में काफी संख्या में आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई से राजगीर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मंजूरी देने के साथ ही पटना मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन को राजगीर तक विस्तारित कर राजगीर में बने वॉशिंग पीठ पर गाड़ियों की धुलाई आदि के लिए वहां पर व्यवस्था भी किया जाए, इसके अतिरिक्त राजगीर से दनियामा होते हुए फतूआ तक चलने वाले मेमो ट्रेन 2 जोड़ी बढ़ाकर स्थानीय यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे पटना दानापुर तक बढ़ाया जाए|

श्री कुमार ने माननीय रेल राज्य मंत्री जी यह भी बताया कि फतुहा इस्लामपुर रेलखंड पर खोरामपुर खुदागंज रेलवे स्टेशन के बगल में केबाली माहमूदा और देवरा में जो भूमिगत पार पुल का निर्माण हुआ उसमें बरसात के समय में जलभराव हो जाता है, जिसके कारण वहां के किसानों को काफी परेशानी हो रही हैं उन्होंने कहा कि बेशक जगहों का कई बार दौरा किए एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए हैं, इन सभी जगहों पर रेलवे ट्रैक सम्मान ऊंचाई पर है, फिर भी भूमिगत रास्ता के लिए अंडर पुल का निर्माण कराना कहां तक उचित है जलजमाव की उपस्थिति में उनका उपयोग कैसे किया जा सकता है, माननीय मंत्री जी ने माननीय सांसद के समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Other Important News