October 18, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सचेत रहने की सलाह दी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम माँझी ने महाराष्ट्र में चल रहे घटना क्रम को लेकर भाजपा पर सीधा हमला किया है। माँझी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के शिर्ष नेतृत्व हिंदुस्तान के सभी राज्यों में छल विद्या और बल विद्या से अपना सत्ता कायम करना चाहती है। माँझी ने कहा कि भाजपा पूरे देश में एनआरसी लागू करना चाहती है ताकि उनका शासन कायम रह सके। माँझी ने कहा कि दो चार घंटों में असंवैधानिक तरीके से छल विद्या अपनाकर महाराष्ट्र की घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।
एनसीपी,शिवसेना और काँग्रेस के कोर्ट जाने के फैसले को माँझी सही बताते हुए कहा है कि हमे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और फैसला इनके पक्ष में आना चाहिए क्योंकि भाजपा ने जल्दबाज़ी में गैरकानूनी काम किये हैं।
जीतन राम माँझी का कहना है कि जिस तरह से भाजपा ने महाराष्ट्र में गैरकानूनी तरीके से सत्ता हासिल किए हैं ठीक उसी तरह से ये लोग झारखंड और बिहार में भी गैरकानूनी तरीके से अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।
वहीं माँझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा है कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने भाजपा के कई फैसलों के विरोध किया है तो उन्हें भी सचेत रहना चाहिए क्योंकि जिस तरह से महाराष्ट्र में घटनाक्रम चल रहा है उसी तरह से बिहार झारखंड में भी होगा और भाजपा नीतीश कुमार को भी छल विद्या से हटा कर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Other Important News