• Fri. Jan 16th, 2026

@bihar: वार्षिक लंगोट मेला अखाड़ा पर बाबा मनीराम के समाधि पर नालंदा के सांसद ने लंगोट अर्पण किये….

Bykhabretv-raj

Jul 11, 2025

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वार्षिक लंगोट मेला अखाड़ा पर बाबा मनीराम के समाधि पर नालंदा के सांसद ने लंगोट अर्पण किये….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

@ख़बरें टी वी: आज वार्षिक लंगोट मेला अखाड़ा पर बाबा मनीराम के समाधि पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार जदयू के कोषाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य रंजीत कुमार,प्रवक्ता भवानी सिंह ने लंगोट अर्पण किये। सभी का स्वागत बाबा मणिराम अखाड़ा न्यास समिति के सचिव अमरकांत भारती ने किया।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद जी, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट हम पार्टी का जिलाअध्यक्ष संजू मालाकार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सांसद श्री कुमार बाबा मणिराम अखाड़ा पर पहुंचे और उनके समाधि पर लंगोट अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नालंदा सहित पूरे बिहार में अमन शांति और आपसी भाईचारे का पैगाम के साथ क्षेत्र की उन्नति एवं विकास के लिए मंगल कामनाएं किये। संवाददाताओं को बताते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि बाबा मणिराम से मेरा बहुत पुराना लगाव है हम छात्र जीवन से ही यहां प्रति वर्ष आते थे यहां की यादों को बताते हुए सांसद श्री कुमार ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है एवं कुश्ती के लिए बाबा मणिराम को जाना जाता था उन्होंने बताया कि हम यहां फिर से कुश्ती प्रारंभ करने की पहल किए हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले दिनों में मिलेगा। सांसद श्री कुमार ने बताया कि बाबा मणिराम मल्ल युद्ध में काफी निपुण थे जिसका इतिहास में जिक्र है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि बाबा मणिराम के देश एवं दुनिया से श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां आते हैं एवं लंगोट अर्पण करते हैं। सांसद ने यहां लगने वाले मेले का भी निरीक्षण किया एवं व्यवस्था को देख माननीय मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किये। सांसद श्री कुमार ने बताया कि पौराणिक दिनों में कुश्ती का एक अलग महत्व था अगर हमारा शरीर स्वस्थ है तब हमारा मन भी स्वस्थ रहेगा एवं कार्य करने में रुचि बढ़ेगी आज भागदौड़ के जीवन में कसरत एवं व्यायाम को छोड़ने जा रहे हैं जिससे हमारा उम्र घटते जा रहा है हमें बाबा मणिराम के से कुछ सीखना चाहिए एवं पढ़ाई के साथ कुश्ती एवं खेल पर भी ध्यान देना चाहिए। इस लेंगोट अर्पण कार्यक्रम में बिहार शरीफ अध्यक्ष संजय कुशवाहा, रहुई प्रखंडअध्यक्ष संजय कुमार पटेल चंडी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिलाव प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार वार्ड पार्षद रंजय कुमार वर्मा, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य महेश प्रसाद सिंह पूर्व महापौर शंकर कुमार, दिग्विजय नारायण सिंह, क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल सिंह, कुमार मंगलम, कन्हैया सिंह अधिवक्ता, रितेश कुशवाहा, अमित कुमार अधिवक्ता, निशांत चंद्रवंशी, संजय पासवान, धीरज पटेल, अविनाश कुमार, नीतीश पांडे, सुधीर प्रसाद, रिशु कुमार, रजनीश कुमार, सतीश कुमार,अनुज पासवान सहित सैकड़ो एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित है