नालंदा के सांसद ने 12948/47 अजीमाबाद एक्सप्रेस को राजगीर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद के लिए किया रवाना…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें TV: नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार 12948/47 अजीमाबाद एक्सप्रेस को राजगीर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर अहमदाबाद के लिए रवाना किये। संसद के साथ राजगीर के विधायक कौशल किशोर एवं दानापुर मंडल के डीसीएम अभिषेक कुमार जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद जी भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार हम के जिला अध्यक्ष संजू मालाकार राजगीर नगर पंचायत के सभापति प्रतिनिधि सुवेश राजवंशी जदयू प्रवक्ता सह पैक्स अध्यक्ष भवानी सिंह हुए। आगत अतिथियों का स्वागत रेलवे के कर्मचारी द्वारा किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वी भारत से पश्चिम भारत को जोड़ने में यह ट्रेन काफी उपयोगी होगा। गुजरात एवं बिहार के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। गुजराती सभ्यता एवं बिहारी सभ्यता का आदान प्रदान होगा। नालंदा सहित राजगीर बिहार शरीफ की व्यवसाईयों को छात्रों को मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे जितना बन पड़ेगा उससे ज्यादा करेंगे। सिलाव के कुछ लोगों ने संसद से श्रमजीवी एक्सप्रेस के ठहराव सिलाव स्टेशन पर करने कीमांग की तो सांसद ने उनकी बातों को सुना एवं रेलवे के नियम के अनुसार 8 किलोमीटर की दूरी पर सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है उन्होंने बताया कि वह स्वयं रेल मंत्री से मिले एवं इस समस्या से अवगत कराये। सांसद श्री कुमार ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान भी नालंदा से जुड़ी कई मुद्दों को हमने उठाया है एवं संबंधित मंत्रियों से मिलकर नालंदा के विकास के लिए अपनी मांग रखे हैं। उन्होंने बताया कि बख्तियारपुर तिलैया रेलखंड की दोहरीकरण नेउरा दनियावां बिहार शरीफ शेखपुरा रेल खंड को भी यथाशीघ्र चालू करने की मांग एवं उसे पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग रखे हैं जिसका सकारात्मक परिणाम आएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मीरा कुमारी प्रखंड अध्यक्ष सिलाव मुकेश कुमार जदयू महासचिव कुमार मंगलम अमित कुमार अधिवक्ता भाजपा के लोकसभा प्रभारी सुधीर सिंह साबो देवी संजय पासवान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे
