• Sat. Sep 5th, 2026

#bihar: नालन्दा में बाढ़ के खतरों पर कड़ा पहरा, बिन्द में तटबंध दुरुस्त तो वही ओन्दा में काम समाप्ति की कगार पर…

Bykhabretv-raj

Sep 5, 2026

 

 

 

 

 

नालन्दा में बाढ़ के खतरों पर कड़ा पहरा, बिन्द में तटबंध दुरुस्त तो वही ओन्दा में काम समाप्ति की कगार पर…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: नालंदा जिले में विभिन्न नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण बीते 3 सितंबर 2026 को अस्थावां प्रखंड के पंचायत व ग्राम ओन्दा तथा बिन्द प्रखंड के उतरथू गांव के समीप जीराईन नदी का तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण व जल निस्सरण प्रमंडल, बिहारशरीफ द्वारा युद्धस्तर पर पुनर्स्थापना कार्य शुरू किया गया।

​विभागीय तत्परता के फलस्वरूप बिन्द प्रखंड के उतरथू में तटबंध मरम्मति का कार्य पूरी तरह संपन्न करा लिया गया है, जबकि अस्थावां के ओन्दा में भी 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से अंतिम चरण में है।

​बाढ़ की स्थिति और संभावित खतरों के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आमजन की सुविधा तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन समस्या या शिकायत के त्वरित निष्पादन हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र, नालंदा को चौबीसों घंटे (24×7) क्रियाशील रखा गया है। इसके लिए दूरभाष संख्या 06112-233168 एवं मोबाइल संख्या 8789858336 जारी की गई है। जिले में 15 जून 2026 से ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जो तीनों पालियों में अनवरत कार्य कर रहा है।