October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालंदा के उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जल जीवन हरियाली से संबंधित विषयों की समीक्षा…….. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – शुभम की रिपोर्ट – नालंदा के उप विकास आयुक्त  श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जल जीवन हरियाली से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी जल संरचनाओं को अतिक्रमणमुक्त करने के निदेश दिए।उन्होंने तालाब,आहार, पाइन तथा कुओं का जीर्णोधार करने के आदेश दिए ताकि जिले में न केवल जल स्तर की वृद्धि की जा सके बल्कि हरियाली को भी बढ़ावा दिया जा सके।

उप विकास आयुक्त ने चेक डैम के निर्माण तथा नए जल स्रोतों के निर्माण पर भी बल दिया।उन्होंने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के कवरेज को बढ़ाने का भी निदेश दिया।
जिले में जल जीवन हरियाली के मद्दे नजर जैविक खेती पर जोर देते हुए इसके क्षेत्र विस्तार का आदेश भी दिया गया।

Other Important News