मध्यान्ह भोजन में पिल्लू के शिकायत पर नालंदा डीसीसी ने स्कूल का किया निरीक्षण…
नालंदा डीडीसी ने स्कूल में किया औचक निरीक्षण..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हरनौत: नालंदा डीडीसी सारा अशरफ मंगलवार को हरनौत प्रखंड पहुंचे थे।पोआरी पंचायत में आयोजित शिविर में समस्या निपटारा करने के बाद में अचानक औचक निरीक्षण करने चौरिया पंचायत के स्कूल में चले गये।वहां वर्ग कक्ष से लेकर शौचालय तक की जांच की।इस दौरान रसोईया पंजी सहित अन्य में खामियां भी पाई गई।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने कहा कि चौरिया पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भथियार में दोपहर करिब 12 बजे डीडीसी के संग औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्कूल में बच्चों के मध्यान्ह भोजन में पिल्लू की शिक़ायत, मेनू के अनूसार भोजन न मिलना,स्कूल में पठन-पाठन ठीक ढंग से न होना आदि शिकायत था।जिसको लेकर जांच पड़ताल किया गया। उन्होंने कहा कि
निरिक्षण में कुछ खामियां भी पायी गई।जिसको लेकर
रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।वहीं स्कूल के प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि डीडीसी ने मध्यान्ह भोजन हेतु स्टॉक में रखे चावल को हाथ में लेकर भौतिक जांच की।साथ ही
मध्यान्ह भोजन हेतु पके
पक्के हुए चावल एवं सब्जी को रसोई घर में जाकर देखा।
उन्होंने कहा कि दैनिक मेनू के अनुसार सोमवार को चावल + मिश्रित दाल + हरी सब्जी,
मंगलवार को जीरा चावल + सोयाबीन,बुधवार को पुलाव कावली चना / लाल चना,
बृहस्पतिवार को चावल + मिश्रित दाल + हरी सब्जी,शुक्रवार को पुलाव + कावली चना / लाल चना
तथा शनिवार को खिचड़ी (हरी सब्जी युक्त) + चोखा बच्चों के बीच परोसी जाती है। प्रभारी ने बताया कि
डीडीसी ने रसोईया की उपस्थिति पंजी,कक्षा एक से 8वीं तक के छात्रों की उपस्थिति पंजी,शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति पंजी आदि की जांच की। जिसमें एक ने अपनी हाजारी 25 जुलाई तक जबकि एक ने 24 तक तथा एक ने एतबार सहित 19 तक।उन्होंने कहा कि स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक कुल 172 बच्चे नामांकित है। जिसमें 65 बच्चे प्रजेंट था। जबकि पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं में से एक टीचर एसएल पर है। उन्होंने कहा कि डीडीसी, बीडीओ व सीओ भथियार से कीचड़ नुमा कच्ची सड़क से स्कूल में आए थे।तीसरी घंटी हमलोग अपना-आपना वर्ग संभाल रहे थे। डीडीसी ने वर्ग कक्ष में घुम-घुमकर पठन-पाठन सहित अन्य मामले को लेकर प्रश्न बच्चे से पुछा। उन्होंने कहा कि जब वे पहुंचे तो कार्यालय में कोई कर्मी नहीं था। डीडीसी ने विभिन्न पंजी को देखा व नोट किया।सवा घंटा तक असफर के निरिक्षण के दौरान स्कूल में बच्चे से लेकर प्रभारी तक एलर्ट दिखा।
हरीओम की रिपोर्ट
