सांसद नालन्दा ने राजगीर हावड़ा ट्रेन को सावन के बाद तक चलाने से लेकर और भी बात कही…..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज रेलवे भर्ती बोर्ड महेंद्रु घाट पटना के सभागार में दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सांसद श्री कुमार का स्वागत पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह ने किया एवं मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने किए। सांसद श्री कुमार ने अध्यक्ष भाषण में आगत सांसद एवं लोगों का स्वागत सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार ने किये। सांसद श्री कुमार ने बैठक में नालंदा में चल रहे रेलवे के विभिन्न योजनाओं रेलवे ओवरब्रिज अंडरपास ट्रेनों का ठहराव रेलवे के कार्यों में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिए। सांसद श्री कुमार ने राजगीर हावड़ा ट्रेन को सावन के बाद तक चलाने की बात कहें। सांसद श्री कुमार ने पटना से फतुहा इस्लामपुर नटेशर कोडरमा होते हुए रांची तक ट्रेन चलाने की बात कही। सांसद श्री कुमार ने नालंदा के विभिन्न हाल्ट का स्थान बदलने की बात कहें। उन्होंने अमावा ओंदा मोहम्मदपुर शेरपुर जैसे हॉल्ट के लिए पुनः सर्वे कराने की बात कही। नवादा से पटना चलने वाले फास्ट पैसेंजर का ठहराव लच्छू बीघा स्टेशन पर करने की बात कहें। सांसद ने बख्तियारपुर तिलैया दोहरी कारण कार्य मैं तेजी लाने की बात कहें। हिलसा एकंगरसराय में प्लेटफार्म की ऊंचाई एवं लंबाई बढ़ाने के लिए एवं फुटओवर ब्रिज के निर्माण की बात को मजबूती से रखें उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नीचे रह जाने के कारण आए दिन दुर्घटना का कारण बनता है जिससे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है इस पर रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बताया कि प्लेटफार्म की मजबूती एवं ऊंचाई का डीपीआर रेलवे द्वारा बनाया गया है आने वाले दिन में नालंदा के सभी स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। सांसद श्री कुमार ने राजगीर नालंदा पावापुरी जैसे बौद्ध सर्किट स्टेशन को यथाशीघ्र अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए। सांसद श्री कुमार ने बताया कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व रेल मंत्री रहते जिस तरह नालंदा को रेलवे में जिस तरह से सजाया संवारा था आज बस उसे सहेजने की आवश्यकता है माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के किए गए कार्यों को आज जनता देख रही है कोडरमा से बाढ़ एनटीपीसी कोयला आसानी से रेल के माध्यम से पहुंच जाता है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि नालंदा में रेलवे के विकास में जो काम जनता के सुगमता के लिए होगी उसको करने हेतु हम सदैव तत्पर रहेंगे।
