डीएम, एसपी नालंदा के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी चुनाव को लेकर संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को श्री कुंदन कुमार ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी ,पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त पूर्व तैयारियों से संबंधित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के क्रम में विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर कर्मियों के Election Software में डाटा इट्री अद्यतन करने हेतु डीआइओ एवं स्थापना उपसमाहर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिलेभर में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2765 / भवनों की संख्या 1721 है ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यथा शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आंगनबाड़ी, पंचायती राज,सहकारिता विभाग के पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर आयोग से प्राप्त निदेश का अनुपालन करते हुए AMF (Assured Minimum Facility) से संबंधित मानकों के अनुरूप युद्ध स्तर पर एक सप्ताह में शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, फर्नीचर ,सेड, बिजली ,रैंप ,साइनेज क्रियाशील करेंगे । संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्य प्रगति का लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे ।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि Dispatch Center एवं Strong Room की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, रूट मरम्मती एवं अन्य व्यवस्था के लिए स्थलीय निरीक्षण हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल का लोकेशन लिस्ट यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे , साथ ही परिवहन आदि का आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शस्त्र अनुज्ञप्ति एवं शस्त्र की दुकानों का सत्यापन, कारतूस सत्यापन ,मतदान केन्द्रों की Vulnerability Mapping कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 126/135/129 बी०एन०एस०एस० के अंतर्गत बंध पत्र भरकर एवं CCA, NSA आदि के अंतर्गत प्रस्तुत प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के निमित्त अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थें ।
