• Mon. Jul 27th, 2026

#bihar: हिलसा के सभागार में आने वाले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए पटेल समाज की बैठक….

Bykhabretv-raj

Jul 27, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हिलसा के सभागार में आने वाले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए पटेल समाज की बैठक….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  हिलसा के सभागार में आने वाले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए हिलसा विधानसभा के तीनों प्रखंड हिलसा कराइपरसुराई एवं थरथरी के पटेल समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी बृजनंदन प्रसाद जी ने की एवं मंच संचालन जदयू नेता प्रवीण कुमार विद्यार्थी ने किया
इस कार्यक्रम में तीनों प्रखंड से कुर्मी समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए
वक्ताओं ने स्नातक चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हम लोग विगत 30 वर्षों से पार्टी स्तर पर प्रत्याशियों को अपना वोट देकर जिताते आए हैं लेकिन आज तक उन लोगों ने कुर्मी समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया इस बार हमारा समाज जागरूक है अपने समाज के उम्मीदवार के साथ हम लोग खड़े हैं और हम लोगों का एक-एक वोट इस बार दिलीप कुमार को मिलेगा चाहे दिलीप कुमार निर्दलीय लड़े या किसी भी दल से उम्मीदवार बनाए जाएं हम लोग अपना एक-एक वोट सिर्फ हिलसा विधानसभा से ही नहीं बल्कि तीनों जिलों के पटेल समाज एकजुट होकर हम लोग हर जगह घूम-घूम कर उनके लिए प्रचार प्रसार करेंगे और समाज का एकमुस्त वोट दिलीप कुमार को मिलेगा
कार्यक्रम में उपस्थित कुर्मी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए स्नातक अधिकार मंच के संयोजक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कहा कि मैं आपके बीच नेता बनने के लिए नहीं बल्कि आपका बेटा आपका भाई बन कर कार्य करने के लिए आया हूं उन्होंने कहा कि इस सभागार में जितने भी कुर्मी समाज के लोग हैं उनमें बहुत सारे लोग मेरे पिता व चाचा तुल्य हैं कुछ बड़े भाई बहन हैं और कुछ छोटे भाई भी हैं दिलीप कुमार ने कहा कि मैं पिछले चुनाव से ही स्नातकों के बीच स्नातक की बात करते आया हूं पहले के चुनाव को अगर देखा जाए तो वोटरों की संख्या हमारे समाज की बहुत कम होती थी लेकिन विगत चुनाव में एवं वर्तमान में आने वाले चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या कुर्मी समाज से है इसका श्रेय सिर्फ मुझे नहीं बल्कि साथ काम कर रहे सभी प्रखंडों के नौजवान साथियों का है जिन्होंने काफी मेहनत करके वोटर बनाने में सफलता हासिल की है उन्होंने वर्तमान विधान पार्षद पर निशाना साधते हुए कहा की 18 वर्षों में उनके द्वारा एक बार भी स्नातकों पर चर्चा न तो सदन में ना ही सड़क पर या किसी मीडिया में उनके द्वारा किया गया है उनका कार्य सिर्फ और सिर्फ स्नातकों को बरगलाना है 18 वर्षों तक उनके विकास की राशि कौन से स्नातक मद में खर्च की गई है इसका उन्हें हिसाब देना चाहिए…

 

 

 

 

जहां तक मुझे पता है उनके द्वारा स्नातक के लिए विकास की राशि को अपने समाज के गांव में गली नाली और चापाकल के नाम पर खर्च कर दिया गया है खास करके कुर्मी समाज के लोग उन्हें अपना वोट देकर जिताते आए हैं लेकिन आज तक कहीं भी कुर्मी समाज के गांव में इक्का-दुक्का छोड़कर उनका बोर्ड नहीं दिखता है
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और हम लोगों ने घूम-घूम कर स्नातक का प्रचार प्रसार कर वोटरों को जागरुक कर वोटर बनवाने का काम किए हैं अगर आप लोग मुझे इस चुनाव में अपने जनप्रतिनिधि बनने का मौका देते हैं तो सबसे पहले सरकार से हमारी लड़ाई स्नातक आयोग बनाने की होगी
दूसरी लड़ाई बेरोजगार स्नातकों को स्नातक पेंशन दिलवाने की होगी साथ ही स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों में स्नातक भवन का निर्माण करवाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी
मैं आप लोगों के बीच यह वादा करता हूं कि हमारे द्वारा एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा जिससे किसी स्नातक को या आम जनता को ठेस पहुंचे अंत में दिलीप कुमार ने कुर्मी समाज के सभी लोगों से हाथ उठाकर अपने लिए समर्थन की अपील की
कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन हिलसा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण कुमार जी के द्वारा किया गया लक्ष्मण कुमार जी ने भी समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि इस बार अपने बीच के प्रत्याशी दिलीप कुमार को ही अपना एक-एक मत देने का कार्य करेंगे
इस मौके पर रेखा कुमारी ,पूर्व जिला पार्षद मनीष कुमार ,विमलेश कुमार भोली ,शैलेंद्र कुमार ,चंद्रमणि प्रसाद,अशोक कुमार ,हरे राम, मनोरंजन कुमार ,इंद्रजीत चक्रवर्ती ,सुधांशु कुमार मनोज राइफल के साथ कुर्मी समाज के अधिवक्ता गण कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि गण एवं सैकड़ो की संख्या में स्नातक के वोटर मौजूद थे ।।