उप विकास आयुक्त नालंदा की अध्यक्षता में
हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बैठक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर, उप विकास आयुक्त , नालंदा की अध्यक्षता में
हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग है , कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत जिले भर में पंचायत स्तर पर स्वच्छ गाँव , सामुदायिक साफ-सफाई अभियान , जल संरक्षण, जागरूकता गतिविधि आदि का आयोजन कराया जाना है ।
जिला स्तर पर प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा मेला, कार्यशाला, तिरंगा प्रदर्शनी, सार्वजनिक स्थालों पर तिरंगा के रंग में लाईटिंग, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन एवं सेल्फी बुथ का निर्माण तथा तिरंगों की बिक्री एवं वितरण केन्द्र की स्थापना कराने तथा उक्त कार्यक्रम में आम जनमानस विशेष कर युवाओं की अधिकतम भागीदारी हेतु “हर घर तिरंगा 2025 कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका, खेल विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा 2025” कार्यक्रम अंतर्गत उपरोक्त कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी के साथ सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता,जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, निदेशक डीआरडीए, जीविका परियोजना प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
