• Sun. Mar 15th, 2026

@बिहार: एनo एचo – 33, अरवल – बिहारशरीफ लम्बाई 89.00km के फोर लेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण हेतु बैठक…

Bykhabretv-raj

Sep 2, 2025

 

 

 

 

एनo एचo – 33, अरवल – बिहारशरीफ लम्बाई 89.00km के फोर लेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण हेतु बैठक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को श्री कौशलेंद्र कुमार, माननीय सांसद , नालंदा एवं श्री कुंदन कुमार, जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में एनo एचo – 33 (पुराना एनo एचo- 110) अरवल – बिहारशरीफ लम्बाई 89.00km के फोर लेन चौड़ीकरण एवं बाईपास निर्माण हेतु डीपीआर में प्रस्तावित संरेखण से संबंधित प्रतिनिधि गणों एवं पदाधिकारियों के साथ सार्वजनिक परामर्श /सहमति हेतु बैठक आयोजित की गयी।

1. पथ का नाम – तेलहाड़ा बाईपास, कुल लम्बाई – 2.57 km
रीएलायजमेंट 0.4km

2.परवलपुर में 1.2 किलोमीटर एलीवेटेड स्ट्रक्चर

3. बिहारशरीफ बाईपास कुल लम्बाई – 3.03 km

NH 33 अरवल से प्रारंभ होकर फरक्का तक जाती है। यह पथ नालन्दा जिले में तेल्हाडा 54 किलोमीटर से बिहार शरीफ में 89 किलोमीटर पर समाप्त होती है ।अभी यह पथ 7 मीटर चौड़ा टू लेन है , इसको फोरलेन 2 x 7 मीटर किया जाना है, जिसका डीपीआर तैयार किया गया है।
इस डीपीआर में सात स्थानों पर बाईपास का प्रावधान किया है, जिसमें नालंदा जिले में दो स्थानों तेल्हाड़ा एवं बिहार शरीफ में बाईपास का प्रावधान किया गया है ।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र प्रसाद,माननीय मंत्री प्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग ,अपर समाहर्ता, नालन्दा, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, नालन्दा, कार्यपालक अभियंता, रा०उ०प०प्र०-2, बिहारशरीफ, सहायक अभियंता, रा०उ०प०प्र०-2. बिहारशरीफ, अंचल अधिकारी, बिहारशरीफ, अंचल अधिकारी, परवलपुर, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।