सी.बी.सी.,पटना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 5 दिवसीय जागरूकता अभियान तहत आज आयुष्मान कार्ड बांटा गया..
एस एस बालिका विद्यालय +2 के छात्राओं ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार द्वारा 11 साल से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्ञानवर्द्धन किया।

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण के मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ विषय पर 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान के तहत आज चौथे दिन आयुष्मान कार्ड बांटा गया। साथ ही, एस एस बालिका विद्यालय +2 के प्रधानाधायपक डॉ अभय कुमार के नेतृत्व में छात्राओं ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार द्वारा 11 साल से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्ञानवर्द्धन किया। साथ ही, भारतीय डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग, बिहारशरीफ द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक भी किया गया। तत्पश्चात, विद्यालय के छात्राओं ने योजनाओं पर आधारित प्रशोनोत्तरी और संवाद में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
आज के कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सी. बी. सी. के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और छात्राओं का स्वगात करते हुए किया। साथ ही, इस जगरूकता अभियान के मुख्य उद्देश्य – ‘सरकार द्वारा 11 साल से चलाए जा रहे योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना और ऑन- स्पॉट निशुल्क सेवा प्रदान करना’ के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एस एस बालिका विद्यालय +2 के प्रधानाधायपक डॉ अभय कुमार ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में जानकारी देते ही कहा कि ऐसी योजना की वजह से ही बेटियां आज कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रही हैं और आज फाइटर जेट भी उड़ा रही हैं। साथ हीं, उन्होंने अभिभावकों से अपील भी किया कि वो अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजे ताकि हमारा देश वर्ष 2047 तक विकसित देश बन सके।
कार्यक्रम अंत में आयुष्मान लाभार्थियों को आयुषमान कार्ड भी बांटा गया और प्रशोनोत्तरी में विजित छात्राओं को स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अरविंद कुमार द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के अभय कुमार सहित विभागीय कलाकार, शिक्षक अरुण कुमार प्रेमी, शिक्षिका मंटू सिंहा, शिल्पी कुमारी व अन्य मौजूद रहे।
इस 5 दिवसीय अभियान के तहत प्रतिदिन डाक विभाग द्वारा आधार सेवा, सुकन्या योजना, डाक बीमा योजना आदि और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त चिकित्तसा सुविधा, आयुष्मान कार्ड, जीविका दीदी द्वारा जूट के समान का स्टॉल, रिंकू दिव्यांग फाउंडेशन आदि द्वारा निशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है।
