शहीद जगतपति कुमार को शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक किया गया याद..
पटना सचिवालय पर तिरंगा फहराने के दौरान अंग्रेजों की गोली से हुए थे शहीद…
शहीद जगतपति की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: औरंगाबाद: देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले और 1942 की अगस्त क्रांति के अमर शहीद जगतपति कुमार को उनके शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को उनके गृह जिले औरंगाबाद में श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) औरंगाबाद के बैनर तले शहर के नगर भवन तथा रमेश चौक के निकट स्थापित शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को नमन किया।
जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार का नाम बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन के उन वीर सपूतों में लिया जाता है, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशभर में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की लहर उठी थी। इसी अगस्त क्रांति के दौरान पटना सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए निकले युवा क्रांतिकारियों के दल पर अंग्रेजी हुकूमत ने गोलियां चला दी थीं। राष्ट्रीय ध्वज को सचिवालय पर फहराने के प्रयास के दौरान जगतपति कुमार अपने छह अन्य साथियों के साथ अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हुए और देश की आजादी के लिए शहीद हो गए। उनका बलिदान आज भी बिहार के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में प्रेरणा का स्रोत है।
कार्यक्रम में जेपी सेनानी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया और अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहूति दी।
लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष ने कहा कि शहीद जगतपति कुमार की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय स्तर से ही बच्चों को अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदान की जानकारी दी जाए तो उनमें देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से रही। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
मौके पर अजय वर्मा, श्रीराम अम्बष्ठ, राजू रंजन सिन्हा, राजेश कुमार, संजय सिन्हा, गणेश प्रसाद, अभय सिन्हा, रणविजय सिन्हा, मनीष सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, सुनील सिन्हा, मधुसूदन सिन्हा, प्रेम कुमार, ब्रजमोहन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
