• Wed. Apr 22nd, 2026

@bihar: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नालंदा जिले के विभिन्न मंडलों में हुए कई कार्यक्रम…

Bykhabretv-raj

Sep 18, 2025

 

 

 

 

 

 

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नालंदा जिले के विभिन्न मंडलों में हुए कई कार्यक्रम…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर नालंदा जिले के विभिन्न मंडलों में हुए कई कार्यक्रम, सुबह मंदिर की सफाई तो शाम में मंदिर में 75 दिए जलाकर की गई मंगल कामना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर एवं परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए पी एम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उनके कुशल नेतृत्व में भारत को विश्व मंच पर सर्वोच्च स्थान पर प्रतिष्ठित होने की मंगल कामना की गई। इसी क्रम में दोपहर बिहार शरीफ नगर मध्य मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में श्रृंगार हाट मुहल्ले में केक काटकर पी एम का जन्मदिन मनाया गया जहां भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहे। वहीं संध्या में बिहार शरीफ नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में भरावपर श्री दुर्गा मंदिर में 75 दीए जलाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर मंगल कामना करते हुए प्रसाद के रूप में लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया।
इसी क्रम में बिहार शरीफ नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में बबुरबन्ना मुहल्ला के शिव मंदिर में 75 दीए जलाकर जन्मोत्सव मनाया गया ,लोगों के बीच मिठाईयां बांटीं गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन को नालंदा जिला का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव के रूप में मनाया है, पूरे नालंदा जिला में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ पूरे उत्साह से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मोत्सव को खुशियों से भरकर मनाया। इस बीच जनता का भरपूर समर्थन मिलना यह साबित करता है पी एम मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल से निरंतर जारी अभूतपूर्व विकास कार्यों से जनता का दिल जीत लिया है । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम जिला सह प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार, अरविंद पटेल,जिला महामंत्री शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री सह सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला सह प्रभारी अमरेश कुमार, बिहार शरीफ नगर मध्य मंडल महामंत्री अमित शान, धीरज पाठक, मंडल उपाध्यक्ष सन्नी कुमार,मंडल मंत्री सूरज कुमार, ओ बी सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलोक रंजन , मोहित कुमार, बिहार शरीफ नगर दक्षिणी के उपाध्यक्ष गोपाल चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, नगर महामंत्री रमेश कुमार यादव, चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, संगीता देवी, सुनीता अग्रवाल,अनिता पांडेय, टिक्की कुमारी , वीणा लोहानी, सीमा शर्मा , सुनीता देवी, रीता देवी, अनिता कुमारी, मंजू देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।