October 19, 2024

#nalanda: मांझी के बेटे मंत्री को हरनौत में किया गया स्वागत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने किया स्वागत…जानिए

भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है: डॉ संतोष सुमन…

 

जीतन राम मांझी के बेटे को हरनौत में किया गया स्वागत…

मांझी के बेटे मंत्री को हरनौत में किया गया स्वागत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने किया स्वागत…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

….आप अपना चुनाव में बहुमूल्य वोट जरूर दे….

 

 

 

 

खबरें टी वी : हरनौत (नालंदा)(संसू)।बिहार के आईटी और एससी-एसटी कल्याण मंत्री सह हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन मांझी बुधवार को हरनौत पहुंचे।वहीं रांची रोड स्थित पुरानी पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह , व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप सिंह समेत अन्य ने फूल के मालाओं से भव्य स्वागत किया।इसके बाद एक उक्त स्थल पर एक निजी मैरिज हॉल में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान डॉ. संतोष ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राजद लूट-खसोट की पार्टी है। डॉ संतोष ने कहा कि राजद का कार्यकाल जंगल राज था। वहीं एनडीए की बखान करते हुए कहा कि एनडीए 5 दलों का घटक दल है। जिसमें भाजपा, जदयू , हम , एलजेपी
जिसमें नरेंद्र मोदी , नीतीश कुमार ,जीतन राम मांझी ,चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल है। डॉ सुमन ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना , अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण , वैज्ञानिक स्टार को बढ़ावादेना , साइंस एंड टेक्नोलॉजी , डिजिटल इंडिया ,कृषि सौर्य आदि को
देने का काम किया है। डॉ सुमन ने कहा आज पहले भारत की अर्थव्यवस्था 12वें स्थान पर था।जिसे श्री मोदी ने
दुनिया में 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा जल्द ही दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार400 पर। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में 40 सीट एनडीए जीतने जा रही है।
मौके पर प्रमोद कुमार सिंह , पुटुर सिंह , जितेंद्र , मनीष समेत अन्य मौजूद थे।

 

रिपोर्ट: हरीओम कुमार

 

 

 

Other Important News