हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए जापान हॉकी टीम पहुँची बिहार..
~ पहली बार एशिया कप में पदक जीतने को लेकर जापान का संकल्प ~

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : राजगीर, 24 अगस्त 2025: प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात बिहार पहुँची। टूर्नामेंट के इतिहास में जापान अब तक पाँच बार चौथे स्थान पर रहा है, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हुआ। इस बार टीम का लक्ष्य इस ‘जिंक्स’ को तोड़कर पहली बार पदक हासिल करना है।
वर्तमान में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान को पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेज़बान भारत, चीन और कज़ाखस्तान शामिल हैं। जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कज़ाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के विरुद्ध होगा।
टीम के आगमन पर कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा,
“राजगीर में हमारे पहले टूर्नामेंट को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीतकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है। पूरी टीम जोश और जज़्बे के साथ खेलने के लिए तैयार है। बिना शक, भारत के खिलाफ मैच सबसे कठिन होगा। वे इस प्रतियोगिता की सबसे ऊँची रैंकिंग वाली टीम हैं और घरेलू समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। इस बार हम podium finish हासिल करेंगे।”
हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के प्रशंसक टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण Watch.Hockey पर देख सकते हैं |
