October 18, 2024

ख़बरे टी वी – दंत चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा आचार्य श्री चंदना जी महाराज का सम्मान पूरे देशवासियों का सम्मान है…….. जानिए पूरी खबर

आचार्य श्री चन्दना जी महाराज जी का सम्मान पूरे देशवासियों का सम्मान है :-डॉ धर्मेंद्र।

Khabre Tv – 9334598481 – आदित्य की रिपोर्ट –  राजगीर:-  शुक्रवार को वीरायतन राजगीर में विराजमान जैन संत आचार्य श्री चंदना श्री जी महाराज जी को समाज सेवी दंत चिकित्सक सह जदयू नेता डॉ धर्मेंद्र कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं पद्मश्री मिलने पर उन्हें बधाई दिया।

इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आचार्य श्री चन्दना श्री जी महाराज जी का सम्मान पूरे देशवासियों का सम्मान है। इनके पद्म श्री सम्मान मिलने से समाज सेवा में रत लोगों के बीच में एक अच्छा संदेश गया है, जिससे कि समाजसेवियों का मनोबल भी बढा है हम आचार्य श्री जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
साथ ही यह भी कामना करते हैं कि वह ता उम्र देश सेवा में लगे रहें समाज सेवा में लगे रहे यही मेरी कामना है। उन्होंने आगे कहा की इस बार भारत सरकार ने ग्रास रूट पर काम करने वाले व्यक्तियो को सम्मान दिया है।

इस मौके पर भगवान महावीर स्वामी की तपोभूमि राजगृह में विराजमान लौह: पुरुष जैन संत सोहम मुनि जी महाराज ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा जो पद्म श्री वीरायतन संस्था के संस्थापक आचार्य श्री जी को दिया गया है यह सम्मान जैन समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण धर्म जाति के लोगो का सम्मान हैं।

इनके त्याग तपस्या बलिदान का सम्मान है
हम इनके मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

इस मौके पर राजगीर रेलवे स्टेशन के पूर्व प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा, जागरूकता अभियान के समन्वयक समाजसेवी रमेश कुमार पान, अधिवक्ता ब्रजेश कुमार चोपड़ा, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, सन्नी कुमार, दीपक कुमार के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

Other Important News