• Tue. Apr 21st, 2026

#bihar: राजगीर जू सफारी में सोविनियर शॉप का उद्घाटन….

Bykhabretv-raj

Apr 19, 2026

 

 

 

 

राजगीर जू सफारी में सोविनियर शॉप का उद्घाटन…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: राजगीर जू सफारी में आधुनिक सोविनियर शॉप का लोकार्पण वन्यजीव थीम पर आधारित आकर्षक उत्पादों की श्रृंखला उपलब्ध भव्य शुरुआतः राजगीर जू सफारी में सोविनियर शॉप का उद्घाटन

पर्यटकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजगीर जू सफारी परिसर में अत्याधुनिक स्मृति चिन्ह (सोविनियर) शॉप का आज विधिवत् लोकार्पण किया गया। इस नई सुविधा का उ‌द्घाटन श्री रामसुंदर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री रामसुंदर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी ने कहा कि यह सोविनियर शॉप पर्यटकों को उनके रोमांचक वन्यजीव सफारी अनुभव की स्मृतियों को संजोकर रखने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि “राजगीर जू सफारी न केवल वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह पर्यटकों को एक समग्र एवं उच्चस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह नई पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

सोविनियर शॉप में वन्यजीव-आधारित थीम पर विकसित विविध उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें हस्तशिल्प वस्तुएं, परिधान, उपयोगी सामग्री तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति से प्रेरित आकर्षक स्मृति चिन्ह शामिल हैं। इस पहल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने का भी लक्ष्य रखा गया है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण एवं सुविधा बताया।

राजगीर जू सफारी प्रबंधन ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे इस सुविनियर शॉप का अवश्य भ्रमण करें और अपने सफारी अनुभव को स्मरणीय बनाने हेतु आकर्षक स्मृति चिन्हों का संग्रह करें।