• Mon. Jan 19th, 2026

@bihar: विधिक सेवा सदन, सिविल कोर्ट, बिहार शरीफ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ…

Bykhabretv-raj

Sep 13, 2025

विधिक सेवा सदन, सिविल कोर्ट, बिहार शरीफ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

@ख़बरें Tv : आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 को श्री गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नालंदा ,श्री कुन्दन कुमार, जिलाधिकारी, नालंदा,श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक नालंदा,श्री संजीव कुमार सिंह, डीएएसजे-1 द्वारा विधिक सेवा सदन, सिविल कोर्ट, बिहार शरीफ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सभी सुलहनीय फौजदारी मामले (क्रिमिनल केस) सभी तरह के सिविल मामले, बिजली विभाग के मामले, वन विभाग के मामले, क्लेम (दावावाद), बैंक ऋण मामले, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के मामले, माप-तौल अधिनियम मामले, राजस्व मामले, मनरेगा के मामले, सर्विस सम्बन्धित मामले, भू-अर्जन से सम्बन्धित एवं आपदा प्रबंधन इत्यादि मामलों का समझौता के आधार पर निस्तार किया गया।

 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में जमानत कराने की कोई झंझट नहीं। सुलहनामा दाखिल करें और मुकदमा समाप्त, कोई कोर्ट फीस नहीं ।

इस अवसर पर धीरज कुमार भास्कर, डीएसएजे-VI सह जज एससी/एसटी कोर्ट,श्री धीरेंद्र कुमार, DASJ-VII सह न्यायाधीश POCSO कोर्ट, श्री अनूप सिंह, डीएएसजे- XIII सह न्यायाधीश एक्साइज कोर्ट, श्री जय प्रकाश चौधरी, डीएएसजे-बारहवीं, श्री बीरेंद्र सिंह, बार अध्यक्ष, श्री दिनेश सिंह, बार सचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सुलहनीय वाद निष्पादन हेतु महिला/पुरुष उपस्थित थे।