प्रधान शिक्षक ने योगदान से पहले किया रक्तदान…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: प्रधान शिक्षक के रूप में चयनित शिक्षक रोहित कुमार ने विद्यालय में योगदान करने से पहले रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। रोहित कुमार अपने हर खुशी के मौके, जन्मदिन, सालगिरह के अवसर पर पौधारोपण और रक्तदान का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि रक्त का उत्पादन किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता है, इसे मानव से ही प्राप्त किया जा सकता है परन्तु समाज में फैले भ्रामक मिथक के कारण लोगों को लगता है कि रक्तदान करने से कमजोरी, घबराहट, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि आ सकती है जो बिल्कुल गलत है। बार बार रक्तदान करने से बहुत सारी बीमारियां तो दूर रहती ही है शरीर को भी नया नया रक्त कोशिकाएं प्राप्त होती है जो स्फूर्ति लाती है। सभी सफल प्रधान शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आप स्वयं आगे आकर रक्तदान करें और अपने साथियों को भी प्रेरित कर रक्तदान करवाएं, जिससे रक्त की कमी के कारण किसी की मृत्यु न हो। प्रधान शिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि रक्तदान करके कोई भी इंसान एक साथ कई जिस्म में एक साथ जिंदा रह सकता है। रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा जाता है, जो व्यक्ति रक्तदान करता है उसे भी नहीं पता होता है कि इससे किस इंसान का जीवन बच सकता है। प्रधान शिक्षिका कुमारी संध्या सिन्हा ने कहा कि कोई भी स्वस्थ पुरुष 90 दिनों और महिलाएं 120 दिनों के अंतराल पर यदि रक्तदान करते हैं तो इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।
