October 19, 2024

ख़बरे टी वी – नालन्दा जिला हेतु बिहार शरीफ के वार्ड सं०- 5 सलेमपुर मे MRF का शुभारम्भ उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त श्री तरनजीत सिंह के द्घारा संयुक्त रुप से किया…. जानिए पूरी खबर

Khabre Tv – 9334598481 – सत्यम की रिपोर्ट – नालन्दा जिला हेतु बिहार शरीफ के वार्ड सं० -5 सलेमपुर मे MRF(Material Recovery Facility centre) का शुभारम्भ उपविकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त श्री तरनजीत सिंह के द्घारा संयुक्त रुप से किया गया।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चलाये जा रहे ठोस तरल अवशिष्ठ प्रबंघन के कार्य के लिए जिले के तीन पंचायत रैतर, नई पोखर और सरथा का चयन किया गया है, जहां से एकत्रित प्लास्टिक कचडो के निपटान मे इस केन्द्र के खुलने से काफी मदद मिलेगी।

कचड़ों में सबसे ज्यादा प्लास्टिक के पौली बैग प्राप्त होते है, जिसका निपटान में यह केन्द्र काफी सहायक होगा। इस केन्द्र मे सभी प्रकार के कचडो को अलग अलग करके जमा करने की व्यवस्था की गई है, जिससे कचडे का सही मूल्य प्राप्त होगा और Garbage to Gold की परिकल्पना साकार होगी। जब उचित मूल्य प्राप्त होगा तो स्वच्छता मित्र भी काफी अभिरुची के साथ कार्य भी करेंगें।

यह तीन पंचायतो का सफल प्रयोग पूरे जिले को कचडा प्रबंधन हेतु प्रेरित करेगी।  UNDP नामक संस्था इस कार्य मे तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है। यह संस्था स्वच्छता मित्रो को योग्यतावर्द्धन हेतु सहयोग करेगी।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक श्री राजीव रंजन एवं यू एन डी पी के श्री अरविन्द कुमार ने किया। इसमे जिला प्रशासन के पदा०,नगर निगम के पदा० उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम मे रैतर पंचायत के स्वच्छतामित्र और स्वच्छता पर्यवेक्षक रैतर पंचायत मे कार्य के दौरान एकत्रित कचड़ो के साथ पहुँची, अपनी कार्य शैली से उपस्थित पदाघिकारियो को परिचित कराया गया।

प्रखण्ड समन्वयक गिरियक विधा भूषण ने कचडा प्रबघन केन्द्र गिरियक की कार्य शैली के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
इस केन्द्र के खुलने से स्वच्छ भारत के सपने को प्राप्त करने मे एक नई मुकाम हासिल होगा।
जिला प्रशासन नालन्दा,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान , नगर निगम बिहार शरीफ एवं यू एन डी पी के संयुक्त प्रयास से यह केन्द्र आंरभ हुआ है,

Other Important News