• Sun. Dec 7th, 2025

#bihar: प्रथम राज्य रोड यूथ रोड साइकलिंग चैंपियनशिप सम्पन्न। नालंदा के प्रतिभागियों नें किया बेहतर प्रदर्शन..

Bykhabretv-raj

Jun 29, 2025

प्रथम राज्य रोड यूथ रोड साइकलिंग चैंपियनशिप सम्पन्न। नालंदा के प्रतिभागियों नें किया बेहतर प्रदर्शन..

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : हरनौत (नालंदा ) साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्रथम राज्य स्तरीय अंदर 14 यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। नालंदा जिला के पंद्रह प्रतिभागियों नें बेहतर प्रदर्शन किया।
नालंदा साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि पूसा में प्रथम राज्य स्तरीय अंदर 14 यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका साइकिलिस्टों ने भाग लिया है। जिसमें नालंदा जिला के साइकिलिस्ट के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है। सभी प्रतिभागी नए थे बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन दिखाया। साइकिलिस्ट एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रथम राज्य यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन बालिका 14वर्ष आयु वर्ग,15 किलोमीटर मास स्टास हुआ। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत विजेता साईकिलिस्टों को महेश्वर हजारी, मंत्री सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बिहार सरकार दृारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष विकम आदित्य, समस्तीपुर साईकिलिग एसोसिएशन के अध्यक्ष आदश कुमार, सचिव मनीष कुमार, नालंदा साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार, टीम मैनेजर रवि कुमार, नालंदा जिला पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव कुंदन कुमार, आस्था प्रकृति, अंजनी नेहरु सुमन, कृष कुमार, भानु कुमार, मोहित कुमार, मिंटू कुमार, राजेश कुमार उपस्थित रहा।