• Mon. Apr 20th, 2026

#bihar: वेतन – पेंशन भुगतान के लिए फैक्टनेब का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला…

Bykhabretv-raj

Apr 20, 2026

वेतन – पेंशन भुगतान के लिए फैक्टनेब का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना , 20 अप्रैल – माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में सभी कोटि के संबद्ध शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं कर्मियों को देय परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान की व्यवस्था समाप्त कर इन्हें नियमित वेतन एवं पेंशन भुगतान हेतु नीतिगत निर्णय लेने, शैक्षणिक सत्र 2015 – 2018 से अब तक कुल आठ (8) शैक्षणिक सत्रों का बकाया अनुदान एकमुश्त भुगतान करने, लंबित वेतनानुदान की राशि का भुगतान राज्यकर्मियों को समय-समय पर मिलने वाले महंगाई-भत्ते के आलोक में पुनरीक्षित दर से बजटीय उपबंध सुनिश्चित कर एकमुश्त भुगतान का प्रावधान कर शिक्षकों एवं कर्मियों के बैंक खातों में ही भेजे जाने हेतु सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराने, 2008 के संकल्प का अनुपालन करते हुए परीक्षा परिणाम आधारित वास्तविक वेतनानुदान की राशि स्नातक खण्ड हेतु एक करोड़ पच्चास लाख रुपए और इण्टर खण्ड हेतु पच्चास लाख रुपए की अधिसीमा-बंधेज को समाप्त करने की मांग को लेकर आज सोमवार को बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मिला।
फैक्टनेब के मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फैक्टनेब के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि *कमिटी मैंने ही बनाया है आपलोंगों की समस्याओं का स्थाई समाधान शीघ्र किया जायेगा*। प्रतिनिधिमंडल में डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा के साथ महासचिव प्रो राजीव रंजन, सचिव डॉ रविन्द्र कुमार , डॉ सुमन्त कुमार सिन्हा, डॉ शिव कुमार सिंह मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम शामिल थे।

हरिओम की रिपोर्ट…