बिहार शरीफ के ब्रिलिएंट ग्रुप के सभागार में ब्रह्मा कुमारीज बिहार शरीफ क्षेत्र के द्वारा नशा मुक्ति अभियान…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: बिहार शरीफ के भैसासुर स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के विशाल सभागार में ब्रह्मा कुमारीज बिहार शरीफ क्षेत्र के द्वारा नशा मुक्ति अभियान का प्रतिज्ञा शपथ की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा आए हुए दीदी जी और भैया जी ने बच्चों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ दिलाई गई जिसमें विद्यालय के सभी वर्ग के बच्चे शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित होकर इस शपथ को ग्रहण किया। इस कार्यशाला में ब्रह्मा कुमारीज पूनम दीदी के तत्वाधान में ब्रह्माकुमारी ज्योतिका दीदी ब्रह्मा कुमारीज रिमझिम दीदी ब्रह्मा कुमारीज राकेश भैया एवं ब्रह्मा कुमारीज रंजीत भैया उपस्थित रहकर इस नशा मुक्त भारत अभियान को और सरकार बनाए। मुख्य प्रवक्ता के रूप में ब्रह्मकुमारी के ज्योतिका दीदी ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संस्था के द्वारा जो विचारधारा है वह बाहरी इलाज से ज्यादा आंतरिक आत्म बल और राजयोग पर आधारित है तथा उनकी शपथ हर नागरिक को शारीरिक व मानसिक रूप से शुद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि नशा केवल एक शारीरिक या बाहरी आदत नहीं है बल्कि यह मन की बेचैनी खालीपन और आत्मिक कमजोरी का लक्षण है ।अभियान के द्वारा दिलाए जाने वाली मुख्य शपथ इस प्रकार है मूल्य आधारित जीवन शैली को अपनाना, नशे से दूरी रखना, शारीरिक ऊर्जा का सदुपयोग करना एवं विकसित भारत के निर्माण में पूर्ण योगदान देना। विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर पुष्प लता विद्यार्थी ने अपने संबोधन भाषण में नशे से लड़ने के लिए जो उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी बुरी आदत है जो इंसान के साथ-साथ पूरे परिवार समाज एवं देश को दुखी बनाती है। इसलिए उन्होंने यह पंक्ति दोहराते हुए कहा कि आओ मिलकर अलख जगाएं इस धरती को नशा मुक्त बनाएं। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक में रंजय सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। शिक्षक में पवन कुमार ने कहा कि योग, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाकर नशे की लत से दूर रहा जा सकता है। अन्य शिक्षकों में विजय कुमार, किशोर कुमार पांडे ,राजकुमार सिंह ,नाजिम राजा, सतीश कुमार पांडे ,नाजिया खान, दूरोक्षण मैडम, मिलन मैडम, सिमरन मिस, सोनम मिस ,संध्या मिस, आरसी मिस, सीमा मैडम एवं हिना खान मिस उपस्थित होकर इस नशा मुक्ति कार्यशाला को और सशक्त बनाने का वचन लिया।
