सैनिक स्कूल नालंदा के डॉ0 प्रमोद कुमार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित:
सैनिक स्कूल परिवार में खुशी की लहर…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: सिलाव, 25 अगस्त 2025, नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार (विभागाध्यक्ष जीव विज्ञान सह सीनियर मास्टर) को वर्ष 2025 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार(राष्ट्रपति पुरस्कार) के लिए चयनित हुए हैं। डॉ० प्रमोद को यह पुरस्कार शिक्षा में नवाचार, छात्र-छात्राओं में नेतृत्व निपान संबंधित प्रशिक्षण, स्टेम एजुकेशन को विद्यालयी स्तर पर बढ़ावा देने तथा बतौर एन.ई.पी. अंबेसडर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने, भारतीय ज्ञान संपदा को पाठ्यक्रम से सम्बद्ध करने तथा छात्र-छात्राओं को मनोवैज्ञानिक तथा कैरियर परामर्श में अप्रतिम योगदान के लिए दिया जाएगा ।
उक्त पुरस्कार डॉ० प्रमोद कुमार को आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से प्रदान किया जाएगा ।
डॉ० प्रमोद कुमार को पूर्व में भी सीबीएसई राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 (शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार) जी ओ सी कमेन्डेशन 2020, नीति आयोग भारत सरकार, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विभिन्न शैक्षिक एवं सामुदायिक कार्यों तथा बहुमूल्य एवं प्रशंसनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। बतौर सीबीएसई संसाधक, टेलिकाँसेलर तथा नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नियुक्त रिजनल मेंटर ऑफ चेंज, डॉ० प्रमोद शिक्षक प्रशिक्षण, छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि परिवर्धन तथा विभिन्न सामुदायिक सेवाओं द्वारा बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंदर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय की अभूतपूर्व उपलब्धि है । उन्होंने डॉ० प्रमोद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में डॉ0 प्रमोद की अतुलनीय योगदान का परिणाम है । पूरा विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर अभिभूत है ।
