• Mon. Jun 1st, 2026

#bihar: हिलसा में डा.मानव ने तंबाकू के ख़तरे से किया सावधान , चलाया जागरूकता अभियान..

Bykhabretv-raj

Jun 1, 2026

 

 

 

 

 

हिलसा में डा.मानव ने तंबाकू के ख़तरे से किया सावधान , चलाया जागरूकता अभियान..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाजसेवी सह गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार मानव ने हिलसा महादलित टोले में तंबाकू एवं सूखा नशा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र युवाओं एवं महिलाओं को नशामुक्ति अभियान में शामिल होने का संकल्प दिलाया . इस दौरान उन्होंने कहा कि तंबाकूजन्य पदार्थ एवं सूखे नशे के दलदल में फ़सकर आज कल बड़ी संख्या में नौजवान बेमौत मारे जा रहे हैं . ख़ासकर सूखा नशा का कारोबार बढ़ता जा रहा है . अगर समय रहते लोग नहीं चेते तो आने वाले समय में युवा शक्ति बर्बाद हो जाएगी . मानव ने कहा कि पहले बच्चे देखा देखी नशीले पदार्थ का सेवन शुरू करते हैं जो बाद में जाकर बुरी आदत बन जाती है . ख़ासकर तंबाकू, धूम्रपान ,बी एस , ड्रग्स , इंजेक्शन आदि की चपेट में आकर हज़ारों लोग असमय मौत के मुँह में जा चुके हैं . ऐसे में अभिभावकों को भी सचेत रहना होगा . विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उन्होंने युवाओं से नशा न करने की अपील की . उन्होंने रविदास टोले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से कहा कि नशा नाश की जननी है जो परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है .इसलिए अपने बच्चों पर शुरू से ही ध्यान दीजिये ताकि वह दलदल में फँसने से बच जाए .