• Mon. Sep 21st, 2026

#bihar: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार बनीं डॉ. दिव्या ज्योति…

Bykhabretv-raj

Sep 21, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की उम्मीदवार बनीं डॉ. दिव्या ज्योति…
प्रशांत किशोर का जताया आभार, कहा—पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, बिहार विधान परिषद के आगामी चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. दिव्या ज्योति को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद डॉ. दिव्या ज्योति ने जन सुराज के सूत्रधार एवं पार्टी नेता प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त किया।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व और विशेष रूप से प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का अवसर है।
डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि वह शिक्षकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को समझेंगी तथा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज पूरी ताकत, संगठन और शिक्षकों के सहयोग के साथ चुनाव लड़ेगा और जीत के लिए हर स्तर पर मेहनत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को केवल चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था और समाज के भविष्य से जुड़ा विषय मानकर उठाया जाएगा। शिक्षकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण, उनके अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रभावी आवाज बनना उनकी प्राथमिकता होगी।
जन सुराज की ओर से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ अन्य शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी ने पटना शिक्षक सीट से डॉ. दिव्या ज्योति को उम्मीदवार बनाया है।
डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षक समुदाय के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और शिक्षकों के विश्वास को अपनी ताकत बनाकर चुनाव मैदान में पूरी मजबूती से संघर्ष किया जाएगा।