डी एम नालन्दा के द्वारा फ्लाइओवर के निर्माण कार्य प्रगति का निरीक्षण तथा निर्देशित किया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : दिनांक 2 सितम्बर 2025 को श्री कुंदन कुमार ,जिला पदाधिकारी,नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान फ्लाइओवर के निर्माण कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि शेष बचे कार्यों को दीपावली तक समाप्त की जाए ।
जैसा कि 57 स्पैन का ये फ़्लाइओवर ब्रिज एलआईसी से भरावपर तक और लहेरी थाना से शोगरा कॉलेज तक कालीकरण छोड़कर सारे कार्य पूर्ण हो चुके है ।
बीच में भरावपर से लहेरी थाना तक संकीर्ण होने के वजह से, संवेदक के द्वारा छोटी बड़ी सभी मशीनों द्वारा अथक प्रयासों के वाबजूद 5 गर्डर बीम लांच नहीं हो पाया है, 171 बीम में 166 लांच हो गए हैं ।
दुकान और मकान की छती ना हो, इसके लिए ऊपर में ही गर्डर बीम को कास्ट करने का निर्णय लिया गया ।
संवेदक को माननीय नगर आयुक्त के द्वारा पांचों गर्डर बीम को एक साथ काम करने को निर्देशित किया गया, संवेदक ऐसा कर भी रहे है ,लेकिन यह गर्डर बीम RCC नहीं हैं PSC गर्डर है
जिसे कंक्रीट हो जाने के 28 दिन पश्चात केबल डाल कर टेंशनिंग किया जाता है,
तकनीकी प्रोसेस के वजह से फ्लाइओवर के शेष कार्य को समाप्त होने में दो महीने लगने की संभावना है ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त,अनुमण्डल पदाधिकारी,अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
