October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में डीएम नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना… जानिए

जनता दरबार में डीएम नालंदा द्वारा 17 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी: दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

सिरनावा ग्रामीण जनता के द्वारा बताए गए ग्राम पंचायत सिरनावां में पंचायत सरकार भवन गलत जगह पर निर्माण करने से सम्बन्धित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला पंचायती पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया ।

बेगमपुर ग्राम के आवेदक अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि गलत व जाली दस्तावेज के आधार पर मेरी भूमि पर कब्जा करने से संबंधित मामले का निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

पंडितपुर ग्राम के आवेदक लक्ष्मण अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बालू सहित लोडिंग रोड पर गति नियंत्रण कर ट्रैक्टर गाड़ी चलाने से संबंधित मामले को
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर एवम जिला खनन पदाधिकारी,नालन्दा को निर्देश दिया गया।

ममूराबाद ग्राम के आवेदक अरविन्द कुमार द्वारा बताया गया कि नुरसराय प्रखण्ड के ममुराबाद पंचागत के सेवानिवृत पंचायत सचिव विजय कुमार मण्डल का सेवांत लाभ रोकने से संबंधित मामले को
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्या निवारण हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देश दिया गया।

भरावपर, बिहारशरीफ के आवेदक विभूति भूषण के द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन पर गौरक्षिणी के असमाजिक सदस्यों द्वारा अराजकता फैलाकर जमीन हड़पने से संबंधित मामलों को
जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित समस्या के निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी बिहार शरीफ एवं थाना प्रभारी बिहार शरीफ को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कागजी मोहल्ला आवेदक के द्वारा बताया गया कि मेरे घर के पास एक ताड़ का पेड़ है जो किसी भी समय गिर सकता है। जिससे सभी भी कोई घटना घट सकती है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या के निष्पादन हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ, नालन्दा को निर्देश दिया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Other Important News