जिलाधिकारी नालंदा द्वारा आगामी चुनाव को लेकर नगर भवन बिहार शरीफ में जिला मास्टर ट्रेनर को ब्रीफिंग किया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को श्री कुंदन कुमार , जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर भवन बिहार शरीफ में जिला मास्टर ट्रेनर को ब्रीफिंग किया गया ।
जिला मास्टर ट्रेनर को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सभी पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जाए, जिसमें मुख्य रूप से प्रपत्र 17C भरकर वितरण शत-प्रतिशत मतदान अभिकर्ताओं को कराते हुए उनके हस्ताक्षर प्राप्त करना है, VTR की शुद्धता हेतु CU से मिलान अवश्य करेंगे ,साथ ही ECI नेट ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे ,मॉक पोल को निश्चित रूप से क्लियर करेंगे, साथ ही आफ्टर पॉल क्लोज बटन निश्चित रूप से दबाएंगे ।
ईवीएम डेमोंसट्रेशन का प्रशिक्षण 11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक अनवरत जारी रहेगा ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम डेमोंसट्रेशन कार्य का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे , ताकि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य त्रुटि रहित संपन्न किया जा सके ।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता प्रशिक्षण कोषांग,उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीआइओ सहित संबंधित जिला मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे ।
