October 18, 2024

#nalanda: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर….जानिए

 

 

 

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481..
आप का दिन मंगलमय हो….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : 9334598481 : दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 18 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
आवेदक नीलम सिंह द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत चंडी में नली गली योजना का कार्य 14 महीनों से सम्पन्न नहीं कराया गया है
जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस समस्या का निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को निर्देशित किया गया।

नवीनगर ग्राम के निवासी अमृत मिस्त्री द्वारा बताया गया कि मैं विगत वर्षों से इंद्रावास एवम जमीन विवाद से परेशान हूं तथा मेरा जमीन कागज किसी और के नाम से रसीद कट रहा है।
जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक करवाई हेतु अंचलाधिकारी एवम थाना प्रभारी दीपनगर, नालन्दा को निर्देशित किया गया।

आवेदक भूषण प्रसाद द्वारा बताया गया कि खाता संख्या 411 जिसका प्लॉट नo 2235, थाना संख्या 117 मौजा पनहर टोला इमादपुर में है जो एक गैरमजरुआ जमीन है जिससे कुछ लोगों के द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु लोक शिकयत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया।

आवेदक के द्वारा द्वारा बताया गया कि मकान निर्माण कार्य में मेरे खुद के गोतिया लोगों के द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु राजस्व शाखा प्रभारी, को निर्देशित किया गया।

आवेदक ललन कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे जमीन को खरीदारी करके अपने नाम से जमाबंदी करा लिया गया जो कि पूर्व में किसी और के नाम से जमाबंदी अंकित था।
जिलाधिकारी महोदय ने समस्या निदान हेतु भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ जांच करने को निर्देशित किया गया।

अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

 

 

Other Important News