नीतीश सरकार में हुआ बिहार में हुआ न्याय के साथ विकास:- श्रवण कुमार
ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: वेन प्रखंड के ग्राम पंचायत अकौना के जंघारो में बड़गांव घाट पुरवारी नदी के छठ घाट में 6 लाख की राशि से नवनिर्मित सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं जंघारो में शिवनारायण प्रसाद के घर से दिनेश प्रसाद के घर तक 4 लाख की राशि से नवनिर्मित ईट सोलिंग पी सी सी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2005 की तुलना में आज राज्य में वृहद जिला पथों की लंबाई दोगुनी हो गई।बिहार में सड़कों के बढ़ते नेटवर्क ने राज्य को एक नई ऊंचाई दी है। नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प आज धरातल पर पूर्ण होते दिख रहे हैं।उनके कुशल नेतृत्व में बिहार भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है बिहार में एक परिवार है, जिसकी आँखें बंद हैं, कान सुन्न पड़ चुके हैं। उसे न बिहार का विकास दिखाई देता है न ही बिहारियों का बढ़ता स्वाभिमान।
विरोध की राजनीति ने उसे ऐसा जकड़ लिया है कि अब खुद को नहीं संभाल पा रहा है।खैर वो कितनी भी साजिशें रच ले, बिहार की जनता उसके झांसे में नहीं आएगी। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता ही रहेगा।अब लोग बिहारी कहने में गर्व महसूस करते हैं। नीतीश कुमार हमेशा से बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करते हैं अपने राजनैतिक प्रारंभिक काल से ही गरीबों की सेवा करना ही उनका प्राथमिक लक्ष्य रहा है।हर-घर बिजली, हर-घर नल नीतीश सरकार के लिए केवल वादे नहीं बल्कि निश्चय है सात निश्चय के तहत बिजली, सड़क, शौचालय और सड़कों के जाल ने बिहार के विकास को एक नई दिशा दी है।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष जदयू अरविन्द पटेल अनिल प्रसाद जीतू मांझी रामेश्वर केवट
सुनील मांझी चुलचूल केवट
मो कलीम सीताराम केवट
टुनटुन सिंह जीतेन्द्र सिंह
भागेरण पाल धुरी मांझी
जीतू कुशवाहा शशि कुशवाहा
श्रवण कुमार अखिलेश प्रसाद
अजीत सिंह शैलेन्द्र पाल
उपेन्द्र प्रसाद नरेश पासवान
बिर्मनी रजत नवल यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।