सात दिवसीय समर कैंप में नृत्य एवं चित्रकला का अनोखा संगम, हर्षोल्लास के साथ समापन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: बिहारशरीफ :- सृजन संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय सृजन समर कैंप 2025 का समापन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों की पेंटिंग एग्जीबिशन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की कला प्रतिभा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कैप्टन राकेश रंजन पांडेय, पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. फातिमा और पूर्व सैनिक सूबेदार नंदकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। संस्था के सचिव पृथ्वीराज, आशा कुमारी, निकेता नवदिया, निशा कुमारी एवं सुधीर कुमार ने अतिथियों को बुके व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस सात दिवसीय कार्यशाला के दौरान बच्चों ने न केवल मधुबनी, जल संरक्षण, पर्यावरण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी पेंटिंग प्रस्तुत की, बल्कि बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ी नृत्य विधाओं – कजरी, जट-जटिन और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कई अतिथियों ने उनकी पेंटिंग्स भी खरीदीं, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा।

इस अवसर पर डॉ. फातिमा ने कहा, “सृजन का नाम पहले सुना था, आज बच्चों की प्रतिभा को प्रत्यक्ष देखा। इतनी कम उम्र में इतना परिपक्व प्रदर्शन वास्तव में प्रशंसनीय है। हम भैया अजीत को बधाई देते हैं, जिन्होंने इन नन्हे कलाकारों को तराशा।” वहीं कैप्टन राकेश रंजन पांडेय ने कहा, “सृजन संस्था हमारी कंपनी के साथ विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ी रहती है। आज के समर कैंप में नृत्य के साथ-साथ चित्रकला का अनोखा मेल देखना प्रेरणादायक रहा।”
कार्यक्रम में अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह, पूर्व सैनिक नंदकिशोर प्रसाद, पर्यावरणविद् रोहित कुमार, समाजसेवी श्रवण कुमार एवं संजय कुमार ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन साक्षी एवं सलोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के मार्गदर्शक भैया अजीत ने प्रस्तुत किया। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रशिक्षण संजीव कुमार द्वारा और नृत्य प्रशिक्षण मणिकांत सर द्वारा दिया गया। इस पूरे समर कैंप का सफल संयोजन निशा कुमारी ने किया।
