नशामुक्ति अभियान का हुआ आगाज, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिलाया सामूहिक संकल्प …

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हिलसा सेवा केंद्र , स्टेशन रोड के द्वारा गुरुवार को नशामुक्ति अभियान की शुरुआत की गई . इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशा नहीं करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली . कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी सह गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार मानव , नगर परिषद हिलसा के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार , वार्ड पार्षद राकेश कुमार , शशि कुमार , प्रेम कुमार तथा ब्रह्माकुमारी बहनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया . लोगों को संबोधित करते हुए बहन पूजा ब्रह्माकुमारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही नशे पर अंकुश लगाया जा सकता है . ख़ासकर युवकों को जागरूक करने की ज़रूरत है . वहीं धनंजय कुमार ने सूखा नशे से होने वाली हानियों पर चर्चा की तथा कहा कि इसे उखाड़ फेंकने के लिए सबको आगे आने की ज़रूरत है . वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दस करोड़ लोगों से प्रतिज्ञा कराने संबंधी कार्यक्रम को धार देने की वकालत की . इस दौरान आगत अतिथियों को सम्मानित भी किया गया .
