डी डी सी नालंदा द्वारा VC के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन बिहार अभियान के कार्यों में प्रगति की समीक्षा…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: शुभम कुमार, उप विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा VC के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई ।
ग्राम पंचायतों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के मद में व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। ग्राम पंचायतों में योजना अनुसार व्यय किए गए राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
ODF माॅडल गाँव के मानक को पूर्ण करने वाले गाँव को चिन्हित करते हुए, उसे माॅडल गांव मार्क करने का निदेश दिया गया।
अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई जो निर्माणाधीन है, उसे पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
डिजिटल कम्युनिकेशन मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत पंजीकृत परिवारों एवं हितधारकों को प्राप्त स्वच्छता संदेश को व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भेजे गए संदेशों के संदर्भ में फीडबैक कॉल एवं गृह भ्रमण कराने का निदेश दिया गया। उपरोक्त सभी योजनाओं में प्रगति लाने का निदेश गया।
मनरेगा योजनान्तर्गत युक्त धारा पोर्टल पर योजनाओं की प्रविष्टि ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत चिन्हित किए गए परिवार सूची का सत्यापन कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
इस बैठक में श्री अजीत कुमार प्रसाद निदेशक, श्री पन्ना लाल, निदेशक,NEP, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार -CB & IEC, सलाहकार-SLWM, प्रभारी पदाधिकारी, जिला वित प्रबंधक, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, सहायक अभियंता, मनरेगा। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा तथा सभी प्रखंड समन्वयक शामिल रहे।
