• Fri. Sep 25th, 2026

#bihar: भूमिहीन परिवारों से फॉर्म जमा कराने को प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, दिन भर लगी रही लंबी कतार….

Bykhabretv-raj

Sep 25, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भूमिहीन परिवारों से फॉर्म जमा कराने को प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, दिन भर लगी रही लंबी कतार….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत: भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत इन दिनों हरनौत प्रखंड मुख्यालय में फॉर्म जमा करने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है।प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार के लोग अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से ही कार्यालय परिसर में लंबी कतार लगी रही और लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।अंचल कार्यालय द्वारा भूमिहीन परिवारों से फॉर्म जमा कराने का कार्य किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर भी कर्मचारियों द्वारा फॉर्म लिए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा कर रहे हैं।अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायतों में कर्मचारियों को भेजा गया है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग कार्यालय आ रहे हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक फॉर्म जमा हो रहे हैं और अब तक दो हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। यह अभियान 28 सितंबर तक जारी रहेगा। भीड़ को देखते हुए पांच कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।