October 18, 2024

ख़बरे टीवी – नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव आयोजन किया गया,  कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद नालंदा कौशलेंद्र कुमार दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया उद्घाटन 

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव आयोजन किया गया,  कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद नालंदा कौशलेंद्र कुमार दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया उद्घाटन 

नेहरू युवा केंद्र नालंदा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल महोत्सव अजातशत्रु किला मैदान राजगीर के प्रांगण में बिंबिसार युवा क्लब गढ़पर राजगीर के सहयोग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्री कौशलेंद्र कुमार, सांसद नालंदा लोकसभा क्षेत्र, नालंदा जिला यूथ एम्बेसडर श्री रितेश कुमार युवा नेता सनी कुमार एवं जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी, वरिष्ठ पत्रकार शिवनंदन प्रसाद, वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए एवं फीता काटकर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया एंव आसमान में गुब्बारे उड़ाए ।

जिला स्तरीय खेल महोत्सव मे सांसद कौशलेंद्र कुमार जी को स्वागत में ढोल नगाकौशलेंद्र कुमारड़ा बजाते हुए खिलाड़ियों के सलामी के साथ स्वागत किया गया। उद्घाटन के दौरान सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नेहरू युवा केंद्र को धन्यवाद करते हुए खेल से स्वर्णिम विकास संभव है। खेल के माध्यम से युवा अपनी पहचान बना रहे है। खेल के क्षेत्र में नालंदा की युवा अहम भूमिका रहती है। इस अवसर पर नालंदा यूथ अंबेसडर रितेश कुमार ने कहा कि खेल से युवाओं को मानसिक विकास होता है।

पढ़ाई के साथ = साथ खेल में भी युवा रुचि जो ले रहे है। उनका समुचित विकास होता है l इसी मौके पर अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केंद्र नालंदा के जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए बताएं कि हर प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने की काम करती है। प्रखंड से जिला स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एथेलेटिक्स , फुटबॉल , वॉलीबॉल, कबड्डी एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन होगा, जिसमें जिला के विभिन्न ब्लॉक से क्लब के माध्यम से भाग लेगे। इस मौके पर अशोक राय, बिरजू राजवंशी, रमेश कुमार पान,

न्यू आर्यन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर चौधरी, उद्धव उपाध्याय, रेफरी , रामाश्रय सिन्हा, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सिमरन सिन्हा, अखिलेश दास निवास कुमार, वार्ड पार्षद उमेश रजक एवं कई सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Other Important News