October 19, 2024

ख़बरे टी वी – मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
मानव श्रृंखला के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी -सह- जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्धारित कैलेंडर के अनुसार जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर पर भी प्रतिदिन जागरूकता से संबंधित गतिविधि आयोजित करने को कहा गया, जिसमें विभिन्न जिला स्तरीय एवं स्थानीय पदाधिकारी की सहभागिता हो सके। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी अलग-अलग बैठक कर मानव श्रृंखला निर्माण में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करने को कहा गया।


प्रखंड स्तर पर भी लगातार जन जागरूकता अभियान चलाने एवं विभिन्न स्तरों पर बैठक कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रखंड स्तर पर सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को अपनी देखरेख में जागरूकता अभियान एवं बैठक का आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया।
जनकल्याण की योजनाओं से सीधे तौर पर जुड़े हुए विभाग- कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन आदि के स्तर से भी विभिन्न स्तरों पर बैठक कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल स्तर पर सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ वृहत स्तर पर बैठक आयोजित कर जन जागरूकता अभियान को गति देने का निर्देश दिया गया।


विभिन्न संस्थाओं यथा- बिहार पुलिस एकेडमी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, सैनिक स्कूल एवं अन्य निजी संस्थाओं के साथ भी बैठक कर मानव श्रृंखला निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता हेतु अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में निदेशक डीआरडीए, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम जीविका सहित मानव श्रृंखला के स्टेट नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Other Important News