October 18, 2024

ख़बरे टी वी – भूमि विवादों के निराकरण को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक


जिला में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए आज जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने बैठक की।
भूमि संबंधी विवाद के निराकरण के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर अंचलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक में अधिक से अधिक मामलों का स्थानीय स्तर पर निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न सड़क एवं अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन से संबंधित समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को दिया गया।
जिला में चिन्हित किए गए अतिक्रमित जल संरचनाओं से अतिक्रमण हटाने के लिए विधिवत नोटिस निर्गत कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली बैठक में जल संरचनाओं के अतिक्रमण की भी समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रत्येक बुधवार को प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी भी इसकी सघन समीक्षा सुनिश्चित करेंगे।
ऑनलाइन म्यूटेशन के सभी लंबित मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। निर्धारित समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी निष्पादित नहीं किए गए मामलों में सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को संबंधित अंचलाधिकारी /कर्मी के विरुद्ध लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक दंड अधिरोपित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News