October 19, 2024

ख़बरे टीवी – जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिला में निर्माणाधीन विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों के अद्यतन प्रगति की आज की समीक्षा

जिला पदाधिकारी ने की विभिन्न निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिला में निर्माणाधीन विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कार्यों के अद्यतन प्रगति की आज समीक्षा की।
बिहारशरीफ बाईपास के उत्तरी भाग का कार्य पथ प्रमंडल बिहार शरीफ द्वारा कराया जा रहा है। इस बाईपास भाग का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
नूरसराय बाईपास के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाकर संबंधित रैयतों को भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नूरसराय-सिलाव पथ में भू अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। मौजावार एवं प्लॉटवार स्थिति के साथ प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।
शोयबा पर-कतरी सराय मार्ग में सतत लीज की प्रक्रिया के तहत भूमि ली जा रही है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
हिलसा पश्चिमी बाईपास में भी सतत लीज के तहत भूमि अर्जन करने की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
हिलसा पूर्वी बाईपास तथा एकंगर सराय बाईपास में भू अर्जन की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस्लामपुर बाईपास के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।
नालंदा-इस्लामपुर पथ में कुछ जगहों पर भू अर्जन से संबंधित कुछ मामले विभिन्न कारणों से लंबित हैं, इन मामलों का निष्पादन समय सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विगत वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर पूर्व की स्थिति में लाने हेतु कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल एवं ग्रामीण कार्य विभाग को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बिहारशरीफ/ हिलसा, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता, विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Other Important News