October 19, 2024

ख़बरे टीवी – शुक्रवार को स्थानीय राजगीर के अशोक सम्राट अतिथि गृह में नेहरू युवा केंद्र नालंदा, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में साहसी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कर्ता 38 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अरविंद राणा

 

शुक्रवार को स्थानीय राजगीर के अशोक सम्राट अतिथि गृह में नेहरू युवा केंद्र नालंदा, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में साहसी कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कर्ता 38 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर अरविंद राणा,नालंदा यूथ एम्बेसडर रितेश कुमार, जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी, जिला परिषद सह गंगा परियोजना के अध्यक्ष शीला कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। उद्घाटन कर्ता अरविंद राणा ने संबोधन करते हुए कहां के बिहार के तमाम जिले से आए हुए प्रशिक्षक को मैं यह बताना चाहता हूं के किसी प्रशिक्षण या ऊंचे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है|

जब तक किसी व्यक्ति में अनुशासन नहीं होगा किसी लक्ष्य को प्राप्ति नहीं कर सकता है इसलिए हम लोग का मोटो भी रहा है एकता और अनुशासन हम सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं कि आपका जो सात दिवसीय प्रशिक्षण में आए हैं यहां से बहुत कुछ सीख कर जाएंगे। वहीं पर नालंदा यूथ एम्बेसडर रितेश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार के सभी पांच जिला से आए हुए प्रतिभागी को नालंदा जिले के राजगीर के पावन धरती पर स्वागत करते हुए राजगीर के प्राकृतिक के बारे में रूबरू करवाते हुए ।सभी प्रतिभागियों को बताया कि यह शिविर नो इंडिया के सहयोग से बिहार के तमाम जिले के प्रतिनिधियों को विकट परिस्थिति में जीने की कला सिखाती है ।और जब यहां से आप सिख कर जाएंगे ।आपको यह अनुभव होगा कि हमें अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण घटना के साथ आप कैसे बेहतर करेंगे

यह अपने आप में आत्म बल आपकी क्षमता बढ़ता हुआ प्रतीत होगा। नेहरू युवा केंद्र नालंदा के समन्वयक पिंकी गिरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि साहसी कार्यक्रम में प्रतिभागियों को भाग लेने से मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है और उसकी मानसिकता का तीव्र गति से विकास होता है जिससे युवा अपने कार्यों में लगाकर सिरसा स्थान पर पहुंच जाता है। इस कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित नो इंडिया के संचालक तनमय मित्रा, डॉक्टर अनिल कुमार वार्ड पार्षद उमेश रजक वार्ड पार्षद मीरा कुमारी जदयू नेत्री स वार्ड पार्षद रमेश कुमार पाल वरिष्ठ समाजसेवी राजगीर प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सिमरन सिन्हा ,अखिलेश दास, रहुई के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेश कुमार, राजगीर के वार्ड पार्षद बिरजू राजवंशी ,वरिष्ठ समाजसेवी नवीन कुमार, राजा कुमार ,विपिन कुमार, अनुज कुमार ,शिवेंद्र सत्यार्थी, विपिन कुमार ,मोनिका कुमारी, धनंजय कुमार ,राधेश्याम कुमार, एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए नेहरू युवा केंद्र नालंदा के लेखापाल श्री शिव नारायण दास ने सभी को इस कार्यक्रम में अपना समय देने के लिए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।

Other Important News