भारत की संतान के साथ चिल्ड्रन फेस्टिवल की समाप्ति…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: राष्ट्रीय युवा योजना ट्रस्ट व रघुनन्दन सेवा सदन चोरसुआ द्वारा मदर टेरेसा हाई स्कूल चोरसुआ में आयोजित राष्ट्रीय बाल आनन्द महोत्सव का समापन भारत की वेश – भूषा, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को समेटे 18 भाषाओं का संगम “भारत की संतान” कार्यक्रम से हुई। भारत की संतान कार्यक्रम के निदेशक नीरज कांस्यकार ने कहा कि भारत और सूडान के अलावा धर्म के आधार पर किसी भी देश या राज्य का बटवारा नहीं हुआ है जिस भी देश और राज्य का बटवारा हुआ है वो भाषा के आधार पर हुआ है चाहे सोवियत संघ रूस का 14 हिस्सों में टूटना हो या देश में नए नए राज्यों का बनना। इसलिए भारत की संतान के माध्यम से हम सभी भाषाओं के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करते हैं। कैम्प समन्वयक रोहित कुमार ने बताया कि भाईजी डॉ0 एस0 एन0 सुब्बाराव की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कैंप में भाईजी की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया और पूरे विश्व में शांति की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कहा कि जिस प्रकार से बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाते हैं उसी प्रकार से व्यक्तित्व निर्माण के लिए कैम्प जरूरी है। ट्रस्टी मधुसूदन दास ने कहा कि देश में 1622 बोलियाँ और आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं दर्ज है। हमारा देश भाषा के आधार पर न टूटे इसके लिए इसके लिए जरूरी है कि बच्चे स्थानीय भाषा के साथ साथ देश में बोली जाने वाली अन्य भाषा भी सीखें। सोनू कुमार सक्सेना निदेशक सरस्वती विद्या मंदिर ने कहा कि दूसरे राज्यों से आए बच्चे जो 6 दिनों तक स्थानीय बच्चों के घरों में रहे और गांव की संस्कृति, परिवेश और स्थिति को नजदीक से देखा है और अपना फीड बैक दिया है यह सराहनीय पहल है। कैम्प में आए सभी प्रतिभागियों को ज्ञान के प्रतीक भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि को मदर टेरेसा हाई स्कूल की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कैम्प की एक्टिविटी से प्रभावित होकर मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार ने प्रतिवर्ष विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का चिल्ड्रन फेस्टिवल आयोजित करने की बात कही। कैम्प को सफल बनाने में सरस्वती विद्या मंदिर चोरसुआ, सुमन विद्या निकेतन बरीठ, बासुदेव अकादमी मायापुर, शशि हड्डी अस्पताल मंगला स्थान बिहारशरीफ, देवराज फार्मा भरावपर, आइनबॉल एसोसिएशन बिहार, GBM अकादमी पटना, NS अकादमी पटना, कसेरा TMT पटना, मुखिया चोरसुआ चन्दन कुमार, सभापति राजगीर जीरो देवी, सूरज कुमार कसेरा, श्री प्रसाद, भूषण अम्बानी, श्रवण प्रसाद राजगीर, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति राजगीर का सहयोग सराहनीय रहा।
